पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मशहूर हावड़ा पुल के पास हुए एक बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक महिला भी है। चशमदीदों के मुताबिक बस रोड डिवाइडर से टक्करा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह लगभग 11:30 पर हुआ।
West Bengal: Two persons, including a woman died, 13 injured after a bus toppled near Howrah Bridge. pic.twitter.com/m8SR5Bm5J5
— ANI (@ANI_news) 16 June 2017
घायलों को इलाज के लिए नजदीक के ही एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर फरार हो गया है। हादसे के बाद हावड़ा पुल पर लंबा जाम लग गया।