राष्ट्रपति ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक जुलाई से दो फीसदी डीए के भुगतान को मंजूरी दे दी है। इसका लाभ 50.68 लाख कर्मचारियों और 54.24 लाख पेंशनभोगियों को होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने दो फीसदी डीए के भुगतान को मंजूरी देते हुए इसे राष्ट्रपति के पास भेजा था।
इस फैसले से सरकार पर 5,622.10 करोड़ का बोझ पड़ेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सातवें वेतन आयोग की ओर से डीए के संबंध में की गई सिफारिश के आधार पर सरकार ने दो फीसदी डीए के भुगतान का फैसला किया था। अब राष्ट्रपति ने इसे मंजूरी दे दी है। यह एक जुलाई 2016 से लागू किया जाएगा। एक जनवरी, 2016 से लागू संशोधित वेतन ढांचे में उस तारीख तक का 125 फीसदी डीए भी शामिल है।