पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की मदद से दोनों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट की थी।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक दोनों आरोपियों ने जीजेएम के नेता बिनय तमांग के सहयोगियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।
Darjeeling: 2 ppl arrested in connection with alleged manhandling of 2 BJP workers by supporters of rebel GJM leader Binay Tamang, yesterday— ANI (@ANI) October 6, 2017