इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 50 लाख रुपये मूल्य के सोने, केसर और सिगरेट की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली निवासी दोनों आरोपी दुबई से शुक्रवार सुबह पहुंचे थे। एक आरोपी यात्री के पास से 583 ग्राम के सोने के पांच बिस्कुट मिले, जिनका मूल्य 29.44 लाख रुपये है।
वहीं, दूसरे यात्री के पास से उच्च गुणवत्ता की कुल 14.37 किलो केसर मिली, जिनका मूल्य 16.53 लाख रुपये है। दूसरे वाले के पास से 3.52 लाख रुपये मूल्य की मशहूर ब्रांड की 17,600 सिगरेट भी मिली। सभी वस्तुएं जब्त कर ली गई हैं।