फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगावी में सामूहिक दुष्कर्म: पहाड़ी पर ले जाकर छह लोगों ने की हैवानियत,बनाया वीडियो; फिर बोले- वायरल कर देंगे

Sun, 01 Jun 2025 03:55 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी

सार

बेलगावी में एक नाबालिग के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म करने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बेलगावी जिले के काकाती में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि किशोरी को ब्लैकमेल करने के लिए आरोपियों ने इस कुकृत्य का वीडियो बनाया। अपराधियों ने किशोरी का बार-बार यौन शोषण किया। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, छह महीने पहले, 15 वर्षीय लड़की को पहाड़ी इलाके में ले जाया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ी इलाके में ले गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें