फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Marathon: मुंबई मैराथन के दौरान दो प्रतिभागियों की मौत, 22 लोग अस्पताल में भर्ती

Mon, 22 Jan 2024 12:40 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने बताया कि 75 वर्षीय प्रतिभागी राजेंद्र चांदमल बोरा को पूरे 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के दौरान दिल का दौरा पड़ा। बोरा मरीन ड्राइव पर अचानक गिर गए, जिससे आसपास खड़े लोगों ने उन्हें बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया।  
 
विज्ञापन
Mumbai Marathon - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को मुंबई मैराथन 2024 के दौरान मरीन ड्राइव पर दो प्रतिभागियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले 22 लोगों को डिहाइड्रेशन और अन्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने बताया कि 75 वर्षीय प्रतिभागी राजेंद्र चांदमल बोरा को पूरे 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ के दौरान दिल का दौरा पड़ा। बोरा मरीन ड्राइव पर अचानक गिर गए, जिससे आसपास खड़े लोगों ने उन्हें बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनके निधन का कारण दिल का दौरा बताया।

दूसरी तरफ, 46 वर्षीय एक अन्य प्रतिभागी सुवरदीप बनर्जी की भी मैराथन के दौरान ही बेहोश होने से मौत हो गई। बनर्जी वर्ली से मैराथन में भाग ले रहे थे। वो अचानक गिर पड़े। पुलिस उन्हें नायर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बनर्जी की मौत का कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) के तहत मामले दर्ज किए हैं। दोनों घटनाओं की जांच जारी है। इस बीच, टाटा मुंबई मैराथन में रविवार को इथियोपिया के धावकों का दबदबा रहा। गत चैंपियन हेले लेमी बेरहानु ने पुरुषों की, जबकि अबरैश मिनसेवो ने महिलाओं की दौड़ जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें