पीएम केयर्स फंड की वित्तीय मदद से केंद्र सरकार ने दो नई वैक्सीन परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की है। ये राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र पुणे और राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद में बनाई गई हैं। यहां टीकों के बैच परीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण का काम होगा। ये केंद्रीय प्रयोगशाला के रूप में काम करेंगी।