फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूतीकोरिन मामले की जांच कर रहे दो सीबीआई अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Fri, 24 Jul 2020 09:11 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ani
विज्ञापन

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में पिछले महीने हिरासत में मौत मामले की जांच कर रहे सीबीआई के दो अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को जांच एजेंसी के दो अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं एक आरोपी पुलिसकर्मी के संक्रमित होने का भी पता चला है। 

विज्ञापन


अथिकुलम में सीबीआई कार्यालय सह आवास में दिल्ली से आए चार अधिकारी रह रहे थे। इस परिसर को सील करके संक्रमणमुक्त किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले में गिरफ्तार और यहां केंद्रीय जेल में बंद पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में भेजा गया है। 

गौरतलब है कि तूतीकोरिन के कोविलपट्टी में एक अस्पताल में जयराज और उनके पुत्र बेनिक्स की मौत हो गई थी। साथनकुलम थाने के पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दोनों की पिटाई की थी। साथनकुलम पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन में तूतीकोरिन में अपनी मोबाइल फोन की दुकान खोलकर कथित तौर पर निषेधाज्ञा तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 20 जून को तड़के जेल ले जाया गया। बेनिक्स की 22 जून को मौत हो गई थी, वहीं उसके पिता जयराज की 23 जून को मृत्यु हुई।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने घटना पर लोगों के आक्रोश को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी थी। केंद्र से मंजूरी मिलते ही सीबीआई ने फौरन अपने एक दल को मौके के लिए रवाना कर दिया था।

सीबीआई दल 10 जुलाई को मौके पर पहुंचा और उन्होंने अहम फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित किए। उन्होंने इस दौरान कई लोगों से मुलाकात की और आशंका है कि इसी दौरान वे संक्रमण की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें