फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार; इंफाल पूर्व में बंदूकधारियों के चार बंकर किए नष्ट

Mon, 30 Dec 2024 12:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर के इंफाल पश्चिम में प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के दो उग्रवादियों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों में बंदूकधारियों के चार बंकरों को खत्म कर दिया। जबकि तीन पर कब्जा कर लिया। 
 
विज्ञापन
मणिपुर में सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के इंफाल पश्चिम में प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के दो उग्रवादियों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उधर, सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों में बंदूकधारियों के चार बंकरों को खत्म कर दिया। जबकि तीन पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम से प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के दो उग्रवादी पकड़े गए। दोनों उग्रवादी लीशांगथेम नेपोलियन मीतेई (35) और थोकचोम अमुजाओ सिंह (33) हैं। इन्हें सांगईप्रौ ममांग लेइकाई इलाके से पकड़ा गया। दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन और 12 डिमांड लेटर जब्त किए गए।

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने चूराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। चूराचांदपुर जिले के मुआलम गांव में एक इंसास राइफल, एक नौ एमएम पिस्तौल और एक सिंगल बैरल राइफल जब्त की गई। वहीं तेंगनौपाल के सैवोम गांव से एक .303 राइफल, एक 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक, सात विस्फोटक, पांच हथगोले और डेटोनेटर जब्त किए गए।
विज्ञापन


चार बंकरों को नष्ट किया और तीन पर कब्जा 
मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिले में बंदूकधारियों के चार बंकरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नष्ट कर दिया। जबकि तीन पर कब्जा कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बीते दिनों थमनापोकपी और सनसाबी गांवों की सीमा से लगे इलाकों में तलाशी अभियान चलाए गए। इस दौरान इन गांवों में हुई गोलीबारी में शामिल सभी हथियारबंद बदमाशों को बाहर निकाल दिया गया। साथ ही घाटी और प्रमुख पहाड़ी इलाकों में चार अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य बंकरों पर सुरक्षा बलों ने कब्जा कर लिया। इसके साथ ही सेना बीएसएफ और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने कांगपोकपी जिले के उयोक चिंग में तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को थमनापोकपी और सनसाबी गांवों में किए गए हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें