फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर 'मन्नत' में घुसे दो युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 03 Mar 2023 04:35 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस अधिकारी के अनुसार, 19 से 20 साल की उम्र के युवकों को बंगले के परिसर में प्रवेश करने के बाद ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और अभिनेता से मिलना चाहते थे।
विज्ञापन
shah rukh khan - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई के बांद्रा में स्थित बंगले 'मन्नत' की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बताया गया है कि गुरुवार को दो युवक दीवार फांदकर 'मन्नत' में घुस आए। पुलिस ने कहा कि गुजरात के दो युवकों को गुरुवार सुबह हिरासत में लिया गया, जब वे शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में बाहरी दीवार फांदकर घुसने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार, 19 से 20 साल की उम्र के युवकों को बंगले के परिसर में प्रवेश करने के बाद ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और अभिनेता से मिलना चाहते थे। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दोनों युवकों के खिलाफ बिना अनुमति प्रवेश और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें