फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों ने दिया इस्तीफा, चिदंबरम बोले- संस्था की आत्मा को शांति मिले

Tue, 29 Jan 2019 11:46 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीसी मोहनन- जे मिनाक्षी
विज्ञापन

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों ने सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले पीसी मोहनन और जेवी मीनाक्षी का कार्यकाल जून 2020 में पूरा होना था। आयोग में केवल यही दोनों गैर सरकारी सदस्य थे। इनके इस्तीफे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि एक और सार्वजनिक संस्था को बर्बाद करने की कोशिश है।

विज्ञापन

पी चिदंबरम ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘इस संस्था की आत्मा को शांति मिले, जब तक कि इसका दोबारा जन्म ना हो जाए। 

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हम राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की मौत का शोक मनाते हैं। साफ-सुथरे जीडीपी डेटा और रोजगार डेटा को रिलीज करने के लिए इसकी साहसिक लड़ाई को आभार के साथ याद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोग की आत्मा को शांति मिले, जब तक कि इसका दोबारा जन्म ना हो जाए।
विज्ञापन


इन सदस्यों के इस्तीफे के बाद अब चार सदस्यीय आयोग में केवल दो सदस्य रह गए हैं। इनमें मुख्य सांख्यिकीविद प्रवीण श्रीवास्तव और नीति आयोग के अमिताभ कांत हैं। पीसी मोहनन ने कहा कि उपेक्षा के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा उनके काम को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था।
विज्ञापन


मोहनन भारतीय सांख्यिकी सेवा के पूर्व सदस्य हैं और आयोग के चेयरपर्सन भी रह चुके हैं। वहीं मीनाक्षी दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर हैं। यही आयोग सभी सरकारी आंकड़े देता है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि आयोग से सभी गैर सरकारी सदस्यों के इस्तीफे ने एक और सार्वजनिक संस्थान को दंतहीन बना दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें