फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

Mon, 19 Nov 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार सुबह पुलिस कमांडो के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। गढ़चिरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि नक्सलियों और सी-60 कमांडो (गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई) के बीच मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े आठ बजे धनोरा तालुका के तहत निहालकाय वनक्षेत्र में हुई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार रात से कमांडो इस इलाके में नक्सली विरोधी अभियान चला रहे थे। पंडित ने कहा, ‘दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली। इसके बाद तलाश अभियान के दौरान दो सशस्त्र महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए।’ उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।

इससे पहले 11 नवंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अजीत राय उर्फ अजीत रे नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। वह माओवादियों को कारतूस सप्लाई करता था। उसके कई टॉप नक्सली कमांडरों से संबंध थे। वह उड़ीसा व महाराष्ट्र में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था।
विज्ञापन


वर्ष 1992 से कई नक्सली कमांडरों को वह कारतूस सप्लाई कर रहा था। आरोपी के कब्जे से इंसास व एसएलआर जैसे हथियारों के 45 कारतूस बरामद हुए थे। दिल्ली पुलिस ने अजीत रे की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी पैसे के लिए नहीं, बल्कि नक्सलवाद को बढ़ावा देने के लिए कारतूस की सप्लाई किया करता था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें