फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navi Mumbai: बढ़ते भाव के बीच मंडी से 90 किलो टमाटर चुराने की कोशिश, एपीएमसी से पकड़े गए मजदूर

Tue, 18 Jul 2023 03:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

टमाटरों की चोरी का मामला 14 जुलाई की रात का है। नवी मुंबई में वाशी के कृषि उत्पादन बाजार समिति (एपीएमसी) बाजार के चौकीदारों ने शिकायत दी कि उन्होंने रात करीब दो बजे दो मजदूरों को 90 किलो टमाटरों से भरे टोकरे को ले जाते हुए देखा।
विज्ञापन
टमाटर Tomato - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में टमाटर की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देशभर में टमाटर के दाम 150-200 रुपये प्रति किलो तक पार हो गए हैं। आलम ये है कि आम नागिरकों के लिए खाने में टमाटर का इस्तेमाल करना हकीकत से काफी दूर है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच नवी मुंबई में दो मजदूरों ने कथित तौर पर 90 किलो टमाटर चोरी करने का प्रयास किया।

14 जुलाई की घटना

टमाटरों की चोरी का मामला 14 जुलाई की रात का है। वाशी के कृषि उत्पादन बाजार समिति (एपीएमसी) बाजार के चौकीदारों ने शिकायत दी है। 

संदेह होने पर रोका

बाजार के चौकीदारों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रात करीब दो बजे दो मजदूरों को 90 किलो टमाटरों से भरे टोकरे को ले जाते हुए देखा। दोनों बाजार से बाहर कटोरे ले जाने का प्रयास कर रहे थे। तभी उन्हें संदेह हुआ और आरोपियों को रोक लिया।

मालिक ने नहीं की शिकायत

अधिकारी ने बताया कि जब चौकीदारों ने दोनों से सवाल पूछे तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद दोनों को एपीएमसी पुलिस स्टेशन में ले जाया गया। हालांकि, टमाटर स्टॉक के मालिक ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें