महाराष्ट्र के पुणे में दो विरोधी हिस्ट्रीशीटरों के गुटों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार जिले के उरुली कंचन इलाके में शुक्रवार को हुई इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई है।