फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश :  गांव में आग लगने से दो की मौत, 143 झुग्गियां जलकर राख

Thu, 18 Mar 2021 11:33 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, ईटानगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के एक गांव में गुरुवार को आग लग जाने से पांच साल की एक बच्ची समेत दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई जबकि 143 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


तिरप के उपायुक्त तारो मिजे ने बताया कि लोंगलियांग गांव में पौने एक बजे आग लगी लेकिन इस गांव के काफी दूर होने के कारण कोई दमकल गाड़ी भेजी नहीं जा सकी। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और उसे बुझाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग, जो बिस्तर पर पड़ा था और एक लड़की की जलकर मौत हेा गयी। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें