फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में दो भारतीय सैनिक घायल

Sat, 06 Jul 2019 01:42 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलओसी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। सेना के अधिकारियों ने ये जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर में रोमाली धारा इलाके की अग्रिम चौकी पर तैनात थे, जो शुक्रवार रात सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हो गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात नौ बजे गोलीबारी और छोटे हथियारों से हमला कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर मोर्टार दागे।

उन्होंने बताया कि सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा-पार से रात साढ़े दस बजे तक गोलाबारी जारी रही। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों को सेना के अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें