फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: चेन्नई में वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने कर दिया पुलिस एसआई पर हमला, जवाबी कार्रवाई में दो ढेर

Tue, 01 Aug 2023 09:42 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु के चेन्नई में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी और तभी वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) पर हमला कर दिया, इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की इसमें दो बदमाश मारे गए।
विज्ञापन
tamil nadu police (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में मंगलवार तड़के चेन्नई के बाहरी इलाके में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी और तभी वाहन चेकिंग के दौरान दो बदमाशों ने एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) पर हमला कर दिया, इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की इसमें दो बदमाश मारे गए। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों हिस्ट्रीशीटर के पास छुरे थे और उन्होंने देर रात करीब साढ़े तीन बजे गुडुवनचेरी के पास पुलिस एसआई को घायल कर दिया और इतना ही नहीं उनकी जान लेने की कोशिश की। आगे अधिकारी ने बताया कि बदमाश एसआई के सिर पर हमला कर रहे थे हालांकि इस हमले से किसी तरह उन्होंने खुद को बचा लिया। 

इसके बाद जान बचाने के लिए एसआई ने एक युवक पर गोली चला दी। साथ ही वाहनों की जांच कर रहे दल में शामिल पुलिस अधीक्षक मुरुगेसन अपने सहकर्मी की मदद के लिए पहुंचे और उन्होंने दूसरे व्यक्ति पर गोली चला दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एसआई पर हमला करने वाले दो अन्य लोग घटनास्थल से फरार हो गए। उसने बताया कि पुलिस दोनों घायलों को चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान एस विनूद उर्फ छोटा विनूद (35) और एस रमेश (32) के रूप में की गई है।

उसने बताया कि छोटा विनूद और एस रमेश आदतन अपराधी थे और उनके खिलाफ 50 और 20 से अधिक मामले लंबित थे, जिनमें हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली के मामले भी शामिल थे। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस उपनिरीक्षक शिवगुरुनाथन को इलाज के लिए क्रोमेपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें