फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: इंजीनियरिंग छात्राओं का वीडियो बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार, कॉलेज में प्रदर्शन के बाद केस दर्ज

Sun, 05 Jan 2025 06:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्राओं ने घटना का खुलासा किया तो गर्ल्स हॉस्टल की वॉर्डन ने इसमें लापरवाही दिखाई और जानबूझकर इस मामले को पुलिस और पीड़ितों के परिजनों से छिपाकर रखा।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में हैदराबाद के पास मेडचल में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की कुछ छात्राओं ने खाना पकाने वाले कर्मचारियों पर बाथरूम में उनकी (छात्राओं) रिकॉर्डिंग करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने ताक-झांक करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक और दो जनवरी को इस मामले में कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल और कॉलेज के निदेशक-अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। छात्रों की शिकायत के आधार पर मेडचल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, दोनों की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। उनपर छात्रों के वॉशरूम में ताक-झांक करने का आरोप है। इसमें से एक खाना बनाने वाले के सहयोगी के तौर पर काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के दौरान मालूम चला कि दोनों लड़कियों के वॉशरूम जाने पर उनकी पीछा करते थे। 

पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्राओं ने घटना का खुलासा किया तो गर्ल्स हॉस्टल की वॉर्डन ने इसमें लापरवाही दिखाई और जानबूझकर इस मामले को पुलिस और पीड़ितों के परिजनों से छिपाकर रखा। इतना ही नहीं कॉलेज के प्रिंसिपल, निदेशक और अध्यक्ष ने भी कॉलेज की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए हॉस्टल की वॉर्डन पर घटना को उजागर नहीं करने पर दबाव बनाया। संबंधित अधिकारियों ने भी इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके कारण आरोपियों का साहस बढ़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें