फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 घंटे में दो हार्ट ट्रांसप्लांट, दो लोगों को मिली नई जिंदगी

Fri, 18 Aug 2017 10:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
हार्ट ट्रांसप्लांट
विज्ञापन
मुंबई के दो परिवार के लिए गुरुवार का दिन खास रहा, क्योंकि उनके दो सदस्यों को इस दिन नई जिंदगी मिली। मुंबई के मुलुंद अस्पताल में एक बाद एक दो लोगों का हार्ट ट्रांसप्लांट महज चार घंटे में किया गया। दोनों ही डोनर महिला हैं, जिनके परिवारों के योगदान से दो लोगों की जान बच गई। वहीं इस साल महाराष्ट्र में मृत डोनरों की संख्या 70 से ज्यादा हो चुकी है। 
विज्ञापन


पढ़ें: इस घातक बीमारी के खतरें में हैं आप, क्या आप जानते हैं इसके लक्षण

कोल्हापूर की रहने वाली 22 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के हार्ट को घाटकोपर की रहने वाली एक 24 वर्षीय स्टूडेंट के शरीर में ट्रांसप्लांट किया गया। ब्रेन डेड महिला का इलाज पुणे के रुबी हॉल क्लिनिक में चल रहा था। जहां से उसका हार्ट ग्रीन कॉरिडोर के जरिए फोर्टिस अस्पताल में लाया गया। 

वहीं दूसरा हार्ड एक 45 साल की महिला का था, जिसे जनवारी में हुए एक रेल हादसे के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। महिला के पति और बच्चे उसके हार्ट, लिवर और किडनी को डोनेट करने के लिए तैयार हो गए। महिला के हार्ट को 54 वर्षीय एक पुरुष के शरीर में लगाया गया। इस हार्ट को मुलुंद महज 16 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें