फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध, पैर छूने के बहाने मंच पर पहुंची दो लड़कियां

Fri, 23 Feb 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mamata
विज्ञापन

श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में उस समय सेंध लगती दिखी जब दो लड़कियां उनके करीब पहुंच गईं। घटना दिनाजपुर जिले की है जहां मुख्यमंत्री बनर्जी एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। दोनों लड़कियां मंच पर तब पहुंची जब ममता बनर्जी अपना भाषण खत्म कर रही थीं। दोनों लड़कियां उनके करीब पहुंचकर पैर छूने की कोशिश करने लगी। 

विज्ञापन


लड़कियों को करीब देखकर ममता बनर्जी पीछे हट गईं और सुरक्षा कर्मी आगे बढ़ गए। सुरक्षा कर्मियों ने लड़कियों को मंच से नीचे जाने के लिए कहा। सुरक्षा में हुई लापरवाही पर ममता बनर्जी नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैं यह समझ नहीं पा रही हूं कि ये दोनों बहनें मेरे पास क्यों आई। यह आम प्रक्रिया नहीं है। 

लड़कियों ने बताया कि वह अपने पिता की हत्या के लिए न्याय की गुहार लगाने आई हैं। लड़कियों ने बताया कि एक जमीन विवाद मामले में साल 2015 में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


दोनों में से एक लड़की का कहना है कि वह नौकरी की मांग के लिए ममता बनर्जी के पास पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक लड़कियों की पहचान कर ली गई है। एक लड़की का नाम राबिया और दूसरी का नाम मासूमा खातून है। पूछताछ के लिए लड़कियों को रायगंज के जिला मुख्यालय ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक एक लड़की स्नातक की छात्रा है जबकि दूसरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है।         

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें