मुंबई की धारावी बस्ती में 19 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों बदमाशों ने गत दिवस अल सुबह महिला के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने वारदात के वक्त नकाब पहने रखे थे, ताकि पहचान न हो। आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बनाया था।
वारदात के बाद मुंबई पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज व अन्य सूत्रों से पड़ताल शुरू कर दी थी। आखिरकार दोनों दरिंदे धरा गए।