फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: हुबली आग हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत, सात घायलों का इलाज जारी, गैस सिलिंडर में हुआ था धमाका

Thu, 26 Dec 2024 11:27 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली

सार

कर्नाटक के हुबली स्थित साईनगर के एक शिव मंदिर में रविवार रात को रसोई गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ था। इसमें नौ श्रद्धालु झुलस गए थे। बताया गया था कि हादसे के वक्त श्रद्धालु सो रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए केसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को यहां पर दो श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों के इलाज के बारे में जानकारी लेते कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुबली के एक शिव मंदिर में एलजीपी सिलिंडर में ब्लास्ट होने से झुलसे दो अयप्पा मालाधारियों (भक्त) की मौत हो गई। जबकि सात घायलों का इलाज चल रहा है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को हुबली के कर्नाटक मेडिकल कॉलेज और अनुसंधान संस्थान पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने मृतकों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया।

विज्ञापन


कर्नाटक के हुबली स्थित साईनगर के एक शिव मंदिर में रविवार रात को रसोई गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ था। इसमें नौ श्रद्धालु झुलस गए थे। बताया गया था कि हादसे के वक्त श्रद्धालु सो रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए केसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को यहां पर दो श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सात श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है। 

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हुबली के साईं नगर में रसोई गैस रिसाव के बाद हुए धमाके से घायल हुए अयप्पा मालाधारी के स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल जाकर जानकारी ली। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम घायलों की देखभाल कर उन्हें अच्छा इलाज दे रही है। घायलों को मुख्यमंत्री राहत कोष से राहत दिलाने की अपील की जायेगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे थे
इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल से निकलकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात की थी। उन्होंने कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 1924 बेलगावी सत्र के शताब्दी समारोह की तैयारी पर प्रतिक्रिया दी थी। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर पैसे की बर्बादी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सम्मेलन आयोजित कर पैसे बहा रही है। हम पूछना चाहते हैं कि महात्मा गांधी और आज की कांग्रस के बीच क्या संबंध है। आपकी कांग्रेस असली नहीं है। यह कांग्रेस लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव में भरोसा नहीं करती है और बीआर आंबेडकर का अपमान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें