फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ निर्माण मजदूरों को 5,000 करोड़ की राहत: श्रम मंत्री संतोष गंगवार

Thu, 12 Nov 2020 01:52 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संतोष गंगवार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित करीब दो करोड़ निर्माण मजदूरों को 5,000 करोड़ रुपये की राहत मुहैया कराई है।

विज्ञापन


श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को कहा कि महामारी के प्रकोप से मजदूरों और उद्योग को उबारने के लिए मंत्रालय ने कई कदम उठाए हैं। इसके तहत करीब दो करोड़ निर्माण मजदूरों के बैंक खातों में 5,000 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं।


श्रम मंत्रालय के मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय (सीएलसी), कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में गंगवार ने कहा कि मजदूरों के खाते में आसान तरीके से पैसे जमा कराने के लिए 80 अधिकारियों को लगाया गया था। ईएसआईसी और ईपीएफओ के नोडल अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों ने कर्मचारियों की मुश्किलों के निवारण के लिए रात-दिन काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीएफओ ने 12,220 करोड़ का किया भुगतान
श्रम मंत्री का कहना है कि सीएलसी (केंद्रीय), ईपीएफओ और ईएसआईसी के 20 नियंत्रण कक्षों में महामारी के दौरान 16,000 से अधिक शिकायतें आईं। इनमें 96 फीसदी का निवारण समयसीमा के भीतर किया गया। उन्होंने बताया कि ईपीएफओ कार्यालयों ने इस दौरान कोविड-19 अग्रिम दावे के 47.58 लाख मामलों का निस्तारण कर 12,220.26 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें