केरल के कन्नूर जिला स्थित मट्टानुर में सीपीआईएम कार्यकर्ता पर बुरी तरह से हमला किया गया है। हालांकि, हमला किसने किया फिलहाल इसकी कोई जानकारी मुहैया नहीं हो पाई है, लेकिन सीपीआईएम ने इस हमला के पीछे आरएसएस पर आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Kerala: Two CPIM workers attacked in Kannur's Mattanur, admitted to hospital. CPIM has alleged that RSS is behind the attack (hospital visuals) pic.twitter.com/EtKrOtssI0
— ANI (@ANI) December 26, 2017
बता दें कि केरल में आए दिन हमला होते रहते हैं। कभी इस हमले के शिकार आरएसएस वाले होते हैं, तो कभी सीपीआईएम वाले तो कभी कोई और, इससे कुछ दिन पहले भी आरएसएस कार्यकर्ताओं हमला हुआ था। हाल ही में कुछ दिन पहले केरल के कन्नूर में बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में बीजेपी ने जनरक्षा यात्रा निकाली थी। लेकिन, कन्नूर में अब भी हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।