फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो लड़कों ने फेसबुक पर शुरू की डिप्रेशन से जीतने की जंग

Wed, 20 Feb 2019 12:40 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन

आजकल घर वाले बच्चों को लगी सोशल मीडिया की लत से परेशान हैं। मां-बाप सोशल मीडियी के प्रति बच्चों के बढ़ रहे लगाव को खतरा मानते हैं। लेकिन दो लड़कों ने मिलकर फेसबुक पर एक मुहिम शुरू की है। उन्होंने फेसबुक पर डिप्रेशन से जीतने की जंग शुरू की है। 

विज्ञापन


ये दो युवा हैं पुणे के निखिल काले और इंदौर के सत्यम शास्त्री। निखिल के पिता वकील और मां गृहणी हैं। निखिल का पूरा वक्त सोशल मीडिया को जाता है। निखिल की सत्यम शास्त्री से ऑनलाइन मुलाकात हुई। दोनों के घरवाले अपने बच्चों की सोशल मीडिया की लत से परेशान रहते थे। 

सत्यम और निखिल 'No One Cares' नाम का फेसबुक पेज चलाते हैं। इस पेज के सहारे वे डिप्रेशन, एंग्जायटी और आत्महत्या के ख्याल से जूझ रहे लोगों को सहारा देते हैं। उनके पेज को 26 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


दोनों सिर्फ 15 हजार रुपयों से इस पेज का पेड-प्रमोशन शुरू किया था। इससे कुछ ही दिन में इनके कई लाख फॉलोअर हो गए। हालांकि, जब उनके पास पैसे खत्म हो गए तब उन्हें लगा कि यह कहानी यहीं खत्म हो जाएगी। 

पर एक ही दिन में अचानक उनके रिकॉर्ड 2 लाख फॉलोअर बढ़ गए। उन्हें पता चला कि उनके पेज के कंटेंट से लोगों को मदद मिल रही है और यह पेज एक सपॉर्ट सिस्टम की तरह काम कर रहा है। आज उनका पेज विज्ञापनों के जरिए चलता है और दोनों इसका इस्तेमाल लोगों की मदद करने के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें