तमिलनाडु के मदुरई के अवनीयापुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान दो बुल टैमर को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान इन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ काले झंडे लहरा रहे थे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
बता दें कि कोरोना महामारी के मद्देनजर, राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों की संख्या 150 से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही दर्शकों की संख्या सभा के 50 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए।
बैल मालिकों, टैमर्स और सभी के लिए कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट और फेस मास्क अनिवार्य है साथ ही दर्शकों की कुल क्षमता का केवल 50 फीसदी खुले क्षेत्र में इकट्ठा होने की अनुमति दी गई है। आयोजन में 300 से अधिक बुल टैमर की अनुमति नहीं दी जाएगी।