फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में दो इमारतों के हिस्से गिरे दो लोगों की मौत, एक जख्मी

Fri, 28 Aug 2020 05:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई में अलग-अलग जगह पर दो इमारतों के हिस्से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। नागपाड़ा में तीन मंजिली चाइना बिल्डिंग के शौचालय का एक हिस्सा गिरने से एक 70 वर्षीय महिला और एक 12 साल की बच्ची की मौत हुई।

विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना चेंबूर के महात्मा फुले नगर में इमारत के बॉलकनी का छज्जा गिरने से 54 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

बृहस्पतिवार को नागपाड़ा में तीन मंजिला चाइना बिल्डिंग के शौचालय की ओर का हिस्सा ढह गया, जिसमें तीन लोग मलबे में दब गए। तीनों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां नूर कुरेशी और आलिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी घटना चेंबूर में महात्मा फुले नगर फाइन आर्ट के पीछे एक झोपड़ पट्टी का हिस्सा गिरने से तुलसा बाई गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन


मानसून के दौरान 210 बिल्डिंगों का हिस्सा गिरा : बीएमसी
बीएमसी आपदा नियंत्रण विभाग के मुताबिक इस मानसून के दौरान अब तक इमारत का हिस्सा गिरने के कुल 210 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 27 लोग जख्मी हो चुके हैं।

मुंबई शहर में 91 जगह ऐसी छोटी-बड़ी घटनाएं हुई हैं जिसमें छह लोग जख्मी हुए हैं और 10 की मौत चुकी है। इसी तरह पश्चिमी उपनगर में 66 जगह हुई दुर्घटनाओं में 11 घायल हुए और तीन की मौत हुई है। वहीं, पूर्वी उपनगर में 53 जगह इमारत का हिस्सा गिरने से 10 लोग जख्मी हुए हैं और एक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें