फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: नौसेना की दो जांबाज महिला अफसर नौका से लगाएंगी पूरे विश्व का चक्कर, ले रहीं प्रशिक्षण

Tue, 09 May 2023 06:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पणजी।

सार

दिलना नेवी में लॉजिस्टिक ऑफिसर हैं, जबकि रूपा नेवी आर्मामेंट इंस्पेक्शन ऑफिसर हैं। यदि वे इस अभियान को पूरा कर लेती हैं, तो वे पहली एशियाई महिला एकल नाविक बन जाएंगी।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा अलीगिरिसामी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना की दो महिला अफसरों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा अलीगिरिसामी को पूरे विश्व के एकल नौकायन अभियान के प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इसके तहत उन्हें पिछले साल नवंबर से 17 मीटर के पोत पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जोकि 24 मई को समाप्त होगा। प्रशिक्षण अभियान के तहत उन्होंने अब तक 21,800 समुद्री मील का नौकायन पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


दिलना नेवी में लॉजिस्टिक ऑफिसर हैं, जबकि रूपा नेवी आर्मामेंट इंस्पेक्शन ऑफिसर हैं। यदि वे इस अभियान को पूरा कर लेती हैं, तो वे पहली एशियाई महिला एकल नाविक बन जाएंगी। उनका चयन गोवा में जी-20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (डीडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक के मद्देनजर किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, यात्रा के दौरान उन्हें जहाज की मरम्मत से लेकर कपड़े धोने और खाना पकाने तक का सारा काम अकेले ही करने होगा। वैश्विक नौकायन अभियान 200 से अधिक दिनों तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें