फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिहीन बच्चों के स्कूल में दो छात्रों के साथ कुकर्म

Thu, 09 Feb 2017 06:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यौन अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ रहा है कि दृष्टिहीन स्कूली बच्चे भी महफूज नहीं रहे। चौंकाने वाला मामला अमर कॉलोनी स्थित इंस्टीट्यूशन फॉर द ब्लाइंड (अंध विद्यालय) का है। इसमें आठवीं और तीसरी कक्षा के दृष्टिहीन छात्रों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


आरोप स्कूल के ही 12वीं कक्षा के छात्र पर लगा है। छात्र ने लिखित रूप से माफी भी मांग ली थी, इसके बावजूद वह हरकतों से बाज नहीं आया। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, अंध विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल एसपी सिंह ने शिकायत में कहा कि फिरोजाबाद (यूपी) निवासी 12वीं कक्षा के छात्र पवन यादव (20 वर्ष सात महीने) ने तीसरी कक्षा के छात्र के साथ एक जनवरी, 2017 को कुकर्म किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आरोपी पहले भी दे चुका है वारदात को अंजाम

मामले की लिखित शिकायत पीड़ित छात्र के चाचा ने दो फरवरी, 2017 को स्कूल प्रबंधन से की थी। इस मामले में जब आरोपी छात्र पवन से पूछताछ की गई, तो उसने गुनाह कबूल कर लिया और लिखित रूप से माफी मांग ली। शिकायत में कहा गया कि इससे पहले भी पवन 20 दिसंबर, 2016 को आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म कर चुका है।

आठवीं के छात्र ने 19 जनवरी को इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन को की थी। उस समय भी पवन ने लिखित रूप से माफी मांगते हुए अपने गुनाह कबूल कर लिया था। आरोपी छात्र की परीक्षाओं को देखते हुए उसे छात्रावास में तीन महीने रहने की अनुमति दे दी गई थी। इसकी शिकायत छह जनवरी को अमर कॉलोनी थाने में की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें