फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: कोलकाता में बिना दस्तावेज के रह रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार; फलस्तीन के समर्थन में कोझिकोड में रैली

Sun, 12 Nov 2023 02:18 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहे।
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया है। दिवाली और काली पूजा समारोह की पूर्व संध्या पर शनिवार को पार्क स्ट्रीट इलाके में ये गिरफ्तारियां की गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहे। दोनों को 20 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों शनिवार को पार्क स्ट्रीट में घूम रहे थे। जब अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और वे पासपोर्ट, वीजा या कोई अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि एक व्यक्ति बांग्लादेश के बरिशाल का रहने वाला है और दूसरा ढाका का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके भारत आने के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि ये किसी आतंकवादी समूह के सदस्य हैं या नहीं।

फलस्तीन के समर्थन में कोझिकोड में रैली, सीएम विजयन हुए शामिल
फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को कोझिकोड में रैली की। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन रैली में शामिल हुए। पार्टी ने इस्राइल का समर्थन करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। विजयन ने कहा कि सही और गलत के बीच लड़ाई में वामदल तटस्थ नहीं बने रह सकते हैं और फलस्तीन के लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मानवता के खिलाफ रुख अपनाया है और केंद्र भारत के लोगों की भावनाओं को प्रतिबिंबित नहीं करता है।

रियर एडमिरल धनखड़ को द सनराइज फ्लीट की कमान
रियर एडमिरल राजेश धनखड़, नौसेना मेडल (एनएम) ने शुक्रवार को विशाखापत्तनम में फ्लीट कमांडर, ईस्टर्न फ्लीट फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट (एफओसीईएफ) का पदभार संभाला। पूर्वी बेड़े ने शनिवार को बताया, धनखड़ विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की कमान संभाल चुके हैं। वह  पूर्वी बेड़े (द सनराइज फ्लीट) की कमान संभालने से पूर्व गोवा में नौसेना युद्ध कॉलेज में कमांडेंट थे।

चार पहिया गाड़ियों को टक्कर से बचाएगा एमओआई सिस्टम
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कुछ खास श्रेणी के चार पहिया यात्री और वाणिज्यिक वाहनों में मूविंग ऑफ इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमओआईएस) इनबिल्ट करने का प्रस्ताव किया है। पहले से ही आगाह करने वाला यह सिस्टम चार पहिया वाहन चालकों को खासकर पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के साथ होने वाली टक्कर से बचने में सक्षम बनाएगा। मंत्रालय ने एक मसौदे में एमओआईएस के लिए वाहन उद्योगों के लिए मानक तय किए हैं। इसे सार्वजनिक परामर्श के बाद अधिसूचित किया जाएगा। एमओआईएस का मतलब है एक ऐसी प्रणाली जो वाहन चालक को पास में पैदल चलने वालों के बारे में सूचना दे और जरूरत पड़ने पर समय रहते यह भी आगाह कर दे कि दूरी कितनी कम हो चुकी है।  

दूसरी तिमाही में बीएसई के शुद्ध लाभ में चार गुना उछाल
शेयर बाजार बीएसई का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ चार गुना होकर 118 करोड़ रुपये हो गया। शेयर बाजार ने एक बयान में बताया कि बीएसई का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 29.4 करोड़ था। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एक्सचेंज का राजस्व 53 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 367 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 240 करोड़ रुपये था।

ओएनजीसी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत घटा
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घट गया है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि तेल की कीमतों व उत्पादन में गिरावट के कारण उसका मुनाफा घटा। कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 10,216 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,826 करोड़ रुपये था। ओएनजीसी के शुद्ध लाभ में लगातार दूसरी तिमाही के दौरान गिरावट हुई है। इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में उसका मुनाफा 34 फीसदी घटा था। ओएनजीसी ने नामांकन क्षेत्रों से उत्पादित प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के लिए 84.84 अमेरिकी डॉलर कमाए। निदेशक (वित्त) पोमिला जसपाल ने कहा कि शुद्ध लाभ में गिरावट की मुख्य वजह तेल की कम कीमतें हैं।

उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 को जनजातीय गौरव दिवस
देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर को तीसरा जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग  (यूजीसी) ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षण संस्थानों में जयंती पर 26 नवंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से शनिवार को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है, इसलिए सभी संस्थान 10 दिन तक चलने वाले इस दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित करें। इसका मकसद भगवान बिरसा मुंडा जैसे आदिवासी नेताओं की विरासत के साथ-साथ अन्य महान व्यक्तित्वों और जनजाति समुदायों के गुमनाम नायकों का प्रचार-प्रसार करना है। इस दौरान निबंध, पेंटिंग समेत अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जा सकती है। 
विज्ञापन

कांग्रेस ने केसीआर, ओवैसी को बताया पीएम मोदी की कठपुतली
कांग्रेस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन  के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठपुतली बताते हुए कई जगह कटआउट लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि बीआरएस और एआईएमआईएम भाजपा की बी टीमें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कांग्रेस ने ये कटआउट बेगमपेट और हाईटेक शहर में लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें