फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Encounter: सुरक्षा बलों और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार, PLFI से संबंध तलाशने में जुटी पुलिस

Sat, 25 Jun 2022 10:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला

सार

पुलिस सूत्रों ने कहा कि ओडिशा-झारखंड सीमा पर खदान मालिकों, उद्योगपतियों और अन्य व्यापारियों को एक अज्ञात समूह से कई हफ्तों से रंगदारी की धमकी मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के राउरकेला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। ओडिशा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक एके-47 राइफल और अन्य हथियार जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
राउरकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चांदीपोश पुलिस थाना क्षेत्र के रेलहातु जंगल में घेराबंदी की थी। इस दौरान दोनों बदमाशों ने मौके से भागने की कोशिश करते हुए गोलियां चलाईं। इसपर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। तकरीबन 20 मिनट तक दोनों पक्षों से गोलीबारी होती रही। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। जिसमें बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए राउरकेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
एके-47 सहित कई अन्य हथियार हुए बरामद
राउरकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों की पहचान झारखंड के निवासी बिस्वजीत साहू और तुचु एंडुआर के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि हमने बदमाशों के पास से एक एके 47 राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल, एक देशी सिंगल- शूटर गन, 20 कारतूस और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा कि ओडिशा-झारखंड सीमा पर खदान मालिकों, उद्योगपतियों और अन्य व्यापारियों को एक अज्ञात समूह से कई हफ्तों से रंगदारी की धमकी मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। राउरकेला के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों का संबंध किसी माओवादी संगठन या झारखंड स्थित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें