प. बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई दुर्घटना में सेना के दो जवानों नगालैंड के नाइक लेंगखोलाल और मिजोरम के एल्ड्रिन हमिंगथनजुआला की मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार को बैरकपुर के सरोबर झील में हथियारों के साथ उसे पार करने के अभ्यास के दौरान हुई।