फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू में आपस में टकराए दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट, एक पायलट की मौत

Tue, 19 Feb 2019 12:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
आसमान में सूर्य किरण विमान आपस में टकरा गए - फोटो : ANI
विज्ञापन

बंगलूरू के येलहंका एयरबेस में एयर शो से पहले एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रिहर्सल के दौरान आसमान में दो विमान आपस में टकराकर क्रैश हो गए हैं। यह दोनों विमान सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम के थे। सौभाग्य की बात यह रही कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए। कल से यहां एयर शो शुरू होना है जो 24 फरवरी तक जारी रहेगा। वहीं समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार अग्निशमन सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने बताया कि सूर्यकिरण विमान हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है जबकि दो अन्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन





इससे पहले 14 फरवरी को सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम (स्कैट) ने प्रैक्टिस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। एयर शो के दौरान कई मौकों पर स्कैट लोगों का ध्यान खींचने वाला रहा है। हाल ही में इसे किरण एयरक्राफ्ट से हॉक में अपग्रेड किया गया है। सोमवार को टीम ने अपने फॉर्मेशन के साथ उड़ान भरी थी। उसके सभी विमान सामान्य थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार को टीम ने एक बार फिर सुबह एयर शो के उद्घाटन से पहले उड़ान भरी और विमान आपस में निट्टे मीनाक्षी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास टकरा गए। स्कैट की बात करें तो इसे 1996 में एमके-2 विमान के साथ बनाया गया था। पहली बार टीम ने 15 अगस्त 1988 को 9 विमानों के फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया था।

विमान टकराने पर बंगलूरू पुलिस का कहना है, 'एक नागरिक घायल हुआ है। दोनों पायलट सफतलापूर्वक बाहर निकल गए है। विमान के अवशेष येलहंका नए शहर क्षेत्र के पास इसरो लेआउट में गिरे हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें