फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन पर सियासत: विदेशी दूतावासों ने मांगी मदद, आमने-सामने आ गए जयशंकर-जयराम

Sun, 02 May 2021 04:05 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस तरह से ऑक्सीजन का सिलेंडर बांटना गलत है वो भी तब जब जरूरतमंद लोग सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। आपको पता है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए ये सब कौन कर रहा है। - विदेश मंत्री एस जयशंकर
विज्ञापन
डॉ. एस जयशंकर और जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में पर्यावरण मंत्री रहे जयराम रमेश के बीच ट्विटर पर भहस छिड़ गई है।

विज्ञापन


दरअसल जयराम रमेश ने शनिवार को एक ट्वीट कर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा था। उन्होंने एक वीडियो साझा कर लिखा, “भारतीय युवा कांग्रेस के प्रयासों के लिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहूंगा। एक भारतीय नागरिक होने के नाते, मैं यह सोचकर स्तब्ध हो गया हूं कि अब विदेशी दूतावास से आने वाले एसओएस कॉल, विपक्षी पार्टी की युवा शाखा अटेंड कर रही है। विदेश मंत्रालय सो रहा है क्या।”

रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जयराम रमेश के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ''विदेश मंत्रालय ने फिलीपींस दूतावास से संपर्क कर पता लगाया था। वहां कोरोना का कोई भी मामला नहीं है, बेवजह आपूर्ति की जा रही है। आपको पता है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए यह सब कौन कर रहा है। इस तरह से ऑक्सीजन का सिलेंडर बांटना गलत है, वो भी तब जब जरूरतमंद लोग सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दूतावास ने भी कांग्रेस से मांगी मदद, फिर डिलीट किया ट्वीट, अब पेश की सफाई

रविवार को न्यूजीलैंड दूतावास ने कथित तौर पर कांग्रेसी नेता से ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद मांगी थी। रविवार की सुबह दूतावास ने इस संबंध में ट्वीट भी किया था। जिसमें दूतावास ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास से मदद मांगते हुए लिखा, “क्या आप न्यूजीलैंड दूतावास में ऑक्सीजन सिलेंडर की तत्काल मदद पहुंचा सकते हैं? धन्यवाद!” 

इस पर राजनीति शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ आवाज उठने लगी। हर कोई सवाल करने लगा। यह सब देख न्यूजीलैंड एंबेसी ने ट्वीट डिलीट कर दिया और एक नया ट्वीट किया। जिसमें लिखा है, “हम ऑक्सीजन सिलेंडरों की तत्काल व्यवस्था के लिए सभी विकल्पों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। दुर्भाग्य से हमारी अपील का गलत मतलब निकाला गया है। जिसके लिए हमें खेद है।”


जयराम रमेश ने फिर डाॅ. एस जयशंकर पर साधा निशाना
न्यूजीलैंड दूतावास के ट्वीट के बाद जयराम रमेश ने एक बार फिर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर पर निशाना साधते हुए लिखा, "क्या यह भी सस्ती लोकप्रियता, मंत्री जी?"
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें