फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शकील जी, मेसी राहुल गांधी थोड़े ही हैं।'

Mon, 27 Jun 2016 06:19 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद ने अर्जेंटीना के स्टार खिलाडी लियोनेल मेसी के अचानक रिटायरमेंट पर ट्वीट किया। लेकिन उन्हें शायद ही इसका अंदाजा होगा कि उनके ट्वीट्स का लोग इतना मजाक उडाएँगे।
विज्ञापन


कोपा अमेरिका कप के फाइनल में एक बार फिर अर्जेंटीना की टीम पेनल्टी शूटआउट में हार गई और पेनल्टी शूटआउट में मेसी ने गोल मिस कर दिया।

इसके बाद ही मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। मेसी के अचानक संन्यास पर शकील अहमद ने ट्वीट किया- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से मेसी का अचानक संन्यास खेल का बडा नुकसान है।

उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। बस फिर क्या था। लोग शकील अहमद की टिप्पणी पर चुटकी लेने लगे।
विज्ञापन

ट्विटर पर लोगों ने जमकर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया

- फोटो : BBC
ट्विटर हैंडल ‏@riksec08 से कहा गया- भाई वे कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। सुमित सिंह (‏@sumit_singh1985)- चच्चा आप चिंता ना करो कोई भी राहुल गांधी को रिटायर होने को नहीं कहेगा।

आशीष अग्रवाल ने ट्विटर हैंडल ‏@ASHUGARG9 से लिखा है- शकील जी, मेसी हैं राहुल गाँधी थोडी ना हैं कि चले ना फिर भी चिपके रहें। स्माइल प्लीज।

शिवाजी पाटिल (‏@shivaji1907) ने लिखा है- क्यों सभी कांग्रेस प्रवक्ता मेसी के रिटायरमेंट को लेकर चिंतित है। वे आपके उपाध्यक्ष नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें