फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: संबित पात्रा के 'टूलकिट ट्वीट' पर ट्विटर का एक्शन, बताया- गुमराह करने वाला ट्वीट

Fri, 21 May 2021 11:41 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संबित पात्रा की ओर से जारी की गई कथित टूलकिट पर ट्विटर ने एक्शन लिया है और उस ट्वीट पर मैनिपुलेटेड मीडिया का लेबल लगा दिया है। टूलकिट के माध्यम से संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी कोरोना के नाम पर भ्रम फैला रही है और पीएम मोदी की छवि को खराब कर रही है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के इस संकट काल में भी जिस कथित टूलकिट मामले को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने थीं, उस पर ट्विटर ने बयान जारी किया है और उसे 'मैनिपुलेटेड मीडिया' बताया है। बता दें कि 18 मई को भाजपा नेता संबित पात्रा ने एक ट्वीट कर कांग्रेस पर टूलकिट तैयार करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


संबित पात्रा के उस ट्वीट पर अब ट्विटर ने एक्शन लिया है और उसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की छवि को बिगाड़ने का काम कर रही है। 



संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक टूलकिट तैयार की है, जिसके जरिए बुद्धिजीवी केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की एक पीआर एक्सरसाइज बताया है। इस ट्वीट में संबित पात्रा ने एक कागज भी शेयर किया था, जिसमें कांग्रेस का लेटरहैड था। इस पत्र में जानकारी दी गई थी कि किस तरह ट्वीट साझा करना है।
विज्ञापन


ट्विटर ने क्यों लिया एक्शन?
संबित पात्रा के इस ट्वीट पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक्शन लिया है और इसे मैनिपुलेटेड मीडिया बताया है। ट्विटर की पॉलिसी के मुताबिक, अगर किसी जानकारी को आपने ट्वीट किया है और उसका सोर्स सटीक नहीं है और उसमें उपलब्ध जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है। ये लेबल वीडियो, ट्वीट, फोटो या अन्य किसी भी कंटेंट पर लगाया जा सकता है।

कांग्रेस-भाजपा के बीच जंग जारी
इस कथित टूलकिट मामले पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। भाजपा के इन आरोपों को कांग्रेस ने नकार दिया है और संबित पात्रा और जेपी नड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें