माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने फर्जी और एक्टिव न रहने वाले खातों पर अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। बीते ढाई महीने में ट्विटर ने सात करोड़ फर्जी खातों को बंद कर दिया है।
ट्विटर ने यह कार्रवाई अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने वाले खातों पर की है। ट्विटर ने हाल ही में अपनी पॉलिसी बदली है और इसी के तहत इतनी बड़ी कार्रवाई की जा रही है। और आने वाले समय में यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इन बंद खातों को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब ट्वीट, रीट्वीट, लाइक व लॉग इन करने में असमर्थ होंगे।
ट्विटर ने दी जानकारी
ट्विटर ने 11 जुलाई को अपने आधिकारिक ट्वटिर हैंडल से जानकारी दी थी कि वह 'ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर बेहतर चर्चा के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए हम खातों को बंद कर रहे हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि फॉलोअर्स प्रमाणित होने चाहिए। इसलिए हम यूजर्स की लिस्ट से उन खातों को बंद कर दिया है और ये फॉलोअर्स यूजर्स की लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे वास्तविक सक्रिय यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।'
कई बड़ी हस्तियों को नुकसान
जनता के साथ सीधे संवाद के लिए ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीब 3 लाख फॉलोअर्स घट गए हैं।
ट्विटर पर फॉलोवर्स के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने वाली वेबसाइट SocialBlade.com के मुताबिक मोदी के 2,84,746 फॉलोवर्स घट गए हैं। वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के करीब 74 हजार फॉलोवर कम हुए हैं और अरविंद केजरीवाल के 92 हजार फॉलोवर कम हुए हैं।
ट्विटर के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स घटे
इस अभियान की मुहिम चलाने वाले ट्विटर कंपनी के ही सबसे ज्यादा फॉलोअर्स कम हुए हैं। कंपनी के आधिकारिक खाते "@ट्विटर" में 6.28 करोड़ फॉलोअर थे, अब ये घटकर 5.53 करोड़ रह गए हैं।