फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण विरोधी पोस्टर पर ट्विटर की सफाई, कहा- उपहार में मिला था पोस्टर

Wed, 21 Nov 2018 07:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्से के हाथ में ब्राह्मण विरोधी पोस्टर वाली तस्वीर वायरल होने के बाद मचे बवाल के बीच माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ने मंगलवार को सफाई पेश की। कंपनी ने कहा, पोस्टर ट्विटर या उसके सीईओ के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करता।

विज्ञापन


ट्विटर ने सफाई पेश करते हुए कहा, जैक ने कुछ महिला पत्रकारों के साथ एक कार्यक्रम के तहत चर्चा की। इस दौरान उन में से एक महिला पत्रकार ने अपने दलित होने का अनुभव साझा किया और चर्चा खत्म होने के बाद जैक को यह पोस्टर उपहार में दिया। 

ट्विटर ने कहा कि हम साफ करते हैं कि पोस्टर पर व्यक्त भावनाएं ट्विटर या जैक के विचारों को नहीं दर्शाती। दरअसल जिस पोस्टर को थामे हुए जैक नजर आ रहे थे उसमें लिखा था - ‘ब्राह्मण पितृसत्ता का नाश हो’। यह तस्वीर जैक के भारत दौरे के समय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनदास पाई ने जताई नाराजगी

इस तस्वीर को लेकर इंफोसिस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी टीवी मोहनदास पाई ने नाराजगी जताई। पाई ने ट्वीट कर कहा, क्या राठौर (सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्द्धन राठौर) कृपया भारतीय समुदाय के खिलाफ इस तरह घृणा फैलाने के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे। उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी टैग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें