इस तस्वीर को लेकर इंफोसिस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी टीवी मोहनदास पाई ने नाराजगी जताई। पाई ने ट्वीट कर कहा, क्या राठौर (सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्द्धन राठौर) कृपया भारतीय समुदाय के खिलाफ इस तरह घृणा फैलाने के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे। उन्होंने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी टैग किया।