दुर्गा पूजा और फिर मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोशल मीडिया पर जमकर निशाना बनाया जा रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उनके इस कड़े रुख का विरोध इस कदर हो रहा है कि #MamtaAgainstHindu ट्रेंड करने लगा है।
पढ़ें: मीट बैन के दौर में घर-घर नॉनवेज पहुंचाएगी ममता सरकार
चौंका देने वाली बात है कि कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसएस) से कर डाली। इतना ही नहीं बीजेपी ने भी उनके इस कदम पर नाराजगी जताई है। पार्टी के नेता सांबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा कि बंगाल की सीएम मां दुर्गा की पूजा को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन मां दुर्गा टीएमसी के पॉलीटिकल मार्च को इसी तरह रोकेंगी। कुछ ऐसे ही रिएक्शंस सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी के लिए आ रहे हैं। देखें...
West Bengal's CM trying to STOP माँ Durga's procession
Take My words ..माँ will stop the Political March of Trinamool Congress the same way! https://t.co/TSL5sB7c7e">https://t.co/TSL5sB7c7e
— Sambit Patra (@sambitswaraj) https://twitter.com/sambitswaraj/status/900365281398108162">August 23, 2017
एक ट्विटर यूजर ने ममता की तुलना ISIS के प्रमुख से कर दी। उसने कहा कि बंगाल हिंदुओं के लिए सीरिया बन चुका है और ममता वहां के मुस्लिमों के लिए ISIS की मुखिया बन गई हैं। वो बंगाल के हिंदुओं के लिए सीएम नहीं हैं।
#MamataFestivalPolitics
Bengal has becm Syria for Hindus & Mamata is ISIS head of B'deshi muslims.
She is no more CM for Bengal Hindus. pic.twitter.com/UeY1QkSvnG
— Pradeep Kumar INDIAN (@PradeepkumarI12) August 24, 2017
ट्विटर यूजर स्वरा ने ट्वीट किया, जब आप किसी एक धर्म को अपना त्योहार मनाने से रोकते हैं क्योंकि दूसरे धर्म का भी त्योहार है, तो यह सांप्रदायिक है। इसके बावजूद आप खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं।
When you stop one Religion to allow other's festival is the most Communal thing & they call themselves Secular #MamataFestivalPolitics
— Swara (@OverNationalism) August 24, 2017
ममता के फैसले से दुखी सोशल मीडिया यूजर सीमा चौधरी ने बंगाल को बंगालिस्तान और हिंदुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक कह डाला।
Hindus are 2nd class citizens in lady Jinnah's rule !
Welcome to Bengalistan !#MamataFestivalPolitics https://t.co/RmfedlMwzz
— Seema Choudhary (@Seems3r) August 24, 2017