फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Cabinet Expansion: 23 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 59 साल बाद कांग्रेस की तमिलनाडु मंत्रिमंडल में वापसी

Thu, 21 May 2026 09:44 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट का विस्तार हो गया है, जिसमें 23 नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस के दो विधायक भी शामिल हैं, जो एक लंबे अंतराल के बाद राज्य सरकार का हिस्सा बने हैं
विज्ञापन
आज होगा विजय कैबिनेट का विस्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार का आज विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री विजय ने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए 23 विधायकों के नामों की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की इस सिफारिश को स्वीकार किया। जिसके बाद आज 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन


अन्य वीडियो-


मंत्रिमंडल में हुई कांग्रेस की एंट्री
इस विस्तार की सबसे खास बात कांग्रेस पार्टी की सरकार में वापसी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दो विधायकों को भी अपनी मंत्रिमंडल में जगह दी है। 59 साल बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस तमिलनाडु में किसी क्षेत्रीय दल के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बन रही है।
विज्ञापन


सूची में इन विधायकों के नाम
इस नई कैबिनेट में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। नए मंत्रियों की सूची में थूथुकुडी से श्रीनाथ, अविनाशी से कमाली एस, कुमारपालयम से सी विजयलक्ष्मी और कांचीपुरम से आरवी रंजीतकुमार को जगह मिली है। इनके साथ ही कुंभकोणम से विनोद, तिरुवदानई से राजीव, कडलूर से बी राजकुमार, अरक्कोनम से वी गांधीराज और ओट्टापिडारम से मथन राजा पी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सूची में आगे राजपालयम से जगदेश्वरी के, किल्लियूर से कांग्रेस विधायक राजेश कुमार एस, ईरोड ईस्ट से एम विजय बालाजी, रासीपुरम से लोगेश तमिलसेल्वन डी और सेलम साउथ से विजय तमिलन पार्थिबन ए को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा श्रीरंगम से रमेश, मेलूर से कांग्रेस विधायक पी विश्वनाथन, वेलाचेरी से कुमार आर, श्रीपेरंबदूर से थेन्नारासु के और कोयंबटूर नॉर्थ से वी संपत कुमार भी नई टीम का हिस्सा होंगे। अंत में अरंथांगी से मोहम्मद फरवास जे, तांबरम से डी सरथकुमार, डॉ. राधाकृष्णन नगर से एन मैरी विल्सन और किनाथुकादावु से विग्नेश के को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: तमिलनाडु कैबिनेट में 59 साल बाद वापसी करेगी कांग्रेस, कल दो विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री विजय ने सभी नए मंत्रियों को बधाई दी। इस विस्तार के साथ ही राज्य सरकार में अब नए मंत्रियों ने कामकाज संभाल लिया है। इसमें राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस विस्तार के बाद सरकार के कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें