फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज: TVK ने राज्यपाल से मांगा समय, 7 मई को विजय ले सकते हैं CM पद की शपथ

Tue, 05 May 2026 07:41 PM IST
Rahul Kumar एएनआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, टीवीके ने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है और पार्टी प्रमुख विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सरकार गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। इस बीच तमिलगा वेट्ट्री कजगम (टीवीके) ने सरकार गठन की प्रक्रिया के तहत राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, टीवीके प्रमुख विजय जल्द ही राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन


विजय बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री
सूत्रों के मुताबिक, टीवीके प्रमुख विजय 7 मई को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। चुनाव में टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की है और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत जरूरी है और टीवीके अभी इससे 10 सीटें पीछे है।

तमिलनाडु चुनाव नतीजों को विजय ने बताया चमत्कार
तमिलनाडु की राजनीति में आए हालिया चुनावी नतीजों को विजय ने बड़ा बदलाव बताते हुए चमत्कार करार दिया है। तमिलगा वेट्ट्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक विजय ने कहा कि इस परिणाम ने न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे देश की राजनीति को झकझोर कर रख दिया है। विजय ने तमिलनाडु की जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने बदलाव के लिए खुलकर मतदान किया और नई दिशा तय की।
विज्ञापन


खासतौर पर युवाओं की भागीदारी को लेकर विजय ने कहा कि इस चुनाव में युवा मतदाताओं ने निर्णायक भूमिका निभाई। उनके अनुसार, युवाओं की सोच और उनके वोट ने ही इस चुनाव के परिणाम को आकार दिया है। विजय ने आगे कहा कि यह जनादेश सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि एक नई राजनीतिक शुरुआत का संकेत है, जो आने वाले समय में तमिलनाडु की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है।



गठबंधन और समर्थन की कोशिशें जारी
पार्टी सूत्रों ने बताया कि सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन जुटाने को लेकर टीवीके अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत कर रही है। पार्टी अब कांग्रेस, वाम दलों, VCK और अन्य छोटे दलों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है, ताकि सरकार गठन के लिए जरूरी बहुमत हासिल किया जा सके। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि टीवीके का यह प्रदर्शन तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा आगे की रणनीति
कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरिश चोडणकर ने सोमवार को बताया कि उन्होंने इस पूरे चुनावी परिदृश्य पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है और अब इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। कांग्रेस, जो डीएमके गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी, राज्य में लगभग पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चोडणकर के अनुसार, इस चुनाव में युवा और महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में टीवीके के पक्ष में मतदान किया है, जिससे राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है और खासकर युवाओं व महिलाओं का झुकाव टीवीके की ओर अधिक रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को सौंप दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें