फिल्म अभिनेता और टीवीके के अध्यक्ष विजय दलपति
- फोटो : एएनआई
अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (टीवीके) ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर किया है। यह आवेदन केंद्र सरकार की उस जवाबी याचिका के खिलाफ दायर किया गया है, जो वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं के जवाब में दाखिल की गई थी। अपने आवेदन में टीवीके ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के जवाब में जरूरी तथ्य और जानकारियां नहीं दी गई हैं, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट इस कानून को असांविधानिक घोषित करने से खुद को रोक सकता है।