फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनाव: टीवीके प्रमुख विजय कन्याकुमारी में 12 अप्रैल को करेंगे रैली, छह उम्मीदवारों के लिए मांगेगे वोट

Sat, 11 Apr 2026 02:44 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके के सियासी मैदान में उतरने से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि विजय की पार्टी डीएमके के ईसाई वोटबैंक में सेंध लगा सकती है। कुल मिलाकर 234 सीटों के लिए यह चुनाव एक हाई-वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है।
 
विज्ञापन
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच टीवीके प्रमुख विजय रविवार को कन्याकुमारी जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह रैली उनके पूरे राज्य में चल रहे चुनाव प्रचार अभियान का अहम हिस्सा मानी जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान टीवीके प्रमुख विजय छह विधानसभा सीटों (कन्याकुमारी, नागरकोइल, कोलाचेल, विलावनकोडे, किलियूर और पद्मनाभपुरम) के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस दौरे का मुख्य आकर्षण कन्याकुमारी के पास स्थित विवेकानंद कॉलेज मैदान में होने वाली विशाल जनसभा होगी, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।

प्रशासन ने दी सिर्फ छह घंटे की अनुमति
पार्टी की ओर से पहले इस रैली के लिए दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ केवल दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक यानी छह घंटे के लिए ही अनुमति दी है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले प्रचार की समय सीमा 21 अप्रैल की शाम तक तय की है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन


डीएमके नेता मुख्यमंत्री एमके स्टालिन लगातार दो शहरों में रोज जनसभाएं कर रहे हैं, जबकि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी भी रोड शो के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। वहीं, एनटीके के संस्थापक सेंथामिझन सीमन भी अलग-अलग इलाकों में प्रचार कर रहे हैं। विजय की रैली की तैयारियों के लिए टीवीके के वरिष्ठ नेता आनंद और सेंगोट्टैयन शनिवार को कन्याकुमारी पहुंचकर सुरक्षा, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

किन पार्टियों के बीच मुकाबला?
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। वहीं, मतगणना चार मई 2026 को होगी। राज्य में इस बार मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधनों के बीच है। पहला डीएमके के नेतृत्व वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस, जिसमें कांग्रेस, वाम दल (CPI, CPI-M), वीसीके, एमडीएमके आदि शामिल हैं। दूसरी ओर एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन है, जिसमें भाजपा, पीएमके और अन्य सहयोगी दल शामिल हैं।
विज्ञापन


(इनपुट आईएएनएस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें