फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV9 Bharatvarsh Exit Poll Live: TV9 भारतवर्ष का एग्जिट पोल, यूपी में फिर बन सकती है भाजपा की सरकार, पंजाब में आप को मिल सकती हैं 56 से 61 सीटें

Mon, 07 Mar 2022 09:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि TV9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में किस राजनीतिक दल को किस राज्य में कितनी सीटें दी गई हैं।
विज्ञापन
एग्जिट पोल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के साथ पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज (सात मार्च) मतदान का समापन हो गया। अब हर किसी की नजरें नतीजों पर हैं, जिनका एलान 10 मार्च को होगा। इससे पहले सभी राज्यों के एग्जिट पोल आ गए हैं। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि किस राज्य में किस राजनीतिक दल की सरकार बन सकती है और कहां त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि TV9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में किस राजनीतिक दल को किस राज्य में कितनी सीटें दी गई हैं।
विज्ञापन


इस बार सबकी नजरें यूपी चुनाव की ओर हैं। यहां सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ है और लोग बेसब्री से इसी राज्य के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यूपी में कुल 403 सीटें हैं और 2017 में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इस बार समाजवादी पार्टी का गठबंधन भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहा है। भाजपा और सपा के बीच कड़े मुकाबले और धुआंधार चुनाव प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह चुनाव बेहद दिलचस्प बन गया है जिसके कारण हर कोई बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहा है।  

उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल 2022    कुल विधानसभा सीट- 403, बहुमत- 202

माना जाता है कि एग्जिट पोल से एक तस्वीर सामने आ जाती है कि चुनाव में जनता ने किस पार्टी पर अपना भरोसा जताया है। एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार बीजेपी को यूपी में 211 से 225, सपा को 146 से 160, बीएसपी को 14 से 24, कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। पूर्व में यूपी चुनाव के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव दावा करते रहे हैं कि उनकी पार्टी 400 तक का आंकड़ा छू सकती है, लेकिन एग्जिट पोल में ऐसा होता नहीं दिख रहा है, हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले सपा की सीटें इस बार बढ़ती दिख रही हैं। सपा इस बार प्रदेश में दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभर रही है। भाजपा पिछली बार की तरह ही इस बार भी सरकार बना सकती है। 
विज्ञापन


 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा+  211 से 225 325
सपा + 146 से 160 47
कांग्रेस 4 से 6 7
बसपा 14 से 24 19
अन्य 00 5

उत्तराखंड एग्जिट पोल 2022      कुल विधानसभा सीट - 70 , बहुमत-36

उत्तराखंड में 14 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान हुआ था। इन 70 सीटों पर इस बार प्रदेश के 632 प्रत्याशियों ने दांव खेला है। मतदान के नजीते तो 10 मार्च को आएंगे, लेकिन नतीजों से पहले एग्जिट पोल आ गया है। टीवी9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल के हवाले से इस बार उत्तराखंड में बीजेपी को 31से 33 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस को 33 से 35 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 2 सीटें मिल सकती है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए अन्य उम्मीदवारों की भूमिका काफी अहम हो जाती है। वहीं यह भी देखने वाली बात होगी कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का क्या होता है?


 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा  31 से 33 56
कांग्रेस 33 से 35 11
आप 0 से 3  
अन्य 0 से 2 2


पंजाब एग्जिट पोल 2022           कुल विधानसभा सीट - 117, बहुमत- 59

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे सबके सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल में उसे सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत मिला है। पंजाब में बीजेपी गठबंधन को महज 1से 6 सीटें मिलती ही दिख रही हैं। वहीं इस बार कांग्रेस प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में AAP को 41.2 फीसदी, कांग्रेस को 23.2 फीसदी, अकाली दल को 22.5 फीसदी, बीजेपी गठबंधन को 7.2 फीसदी जबकि अन्य को 5.9 फीसदी वोट मिला है। 


 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
कांग्रेस 24 से 29 77
भाजपा 01 से 06 3
अकाली दल 22 से 26 15
आप 56 से 61 20
अन्य 0 से 03 2



गोवा एग्जिट पोल 2022            कुल विधानसभा सीट- 40, बहुमत- 21

गोवा विधानसभा चुनाव 2017 में 13 सीटें जीतने के बावजूद गठबंधन से सरकार बनाने वाली सत्तारूढ़ भाजपा को इस बार कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में 40 सीटों पर मतदान हुआ था। यहां सरकार बनाने के सीटों का बहुमत 21 है। एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार गोवा में भाजपा को 17 से 19 सीटें और कांग्रेस को 11से 13 सीटें मिल सकती हैं।  रुझानों में कांग्रेस दूसरी सबसे पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। 

गोवा विधानसभा चुनाव में इस बार सीएम और बीजेपी नेता प्रमोद सावंत, पूर्व सीएम और टीएमसी उम्मीदवार चर्चिल अलेमाओ, विपक्ष नेता और कांग्रेस उम्मीदवार दिगंबर कामत, बीजेपी नेता रवि नाइक, निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मीकांत पारसेकर और पूर्व सीएम विजय सरदेसाई की प्रतिष्ठा दांव पर है। 14 फरवरी को वोटिंग के बाद प्रमोद सावंत ने कहा था कि 10 मार्च को हम फिर से सरकार बनाएंगे। 


 
पार्टी 2022 में अनुमानित सीट 2017 के परिणाम
भाजपा 11-13 13
कांग्रेस 17-19 17
एमजीपी   3
आप 1-4  
अन्य 2-7 7
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें