एआईएडीएमके के नेता टीटीवी दिनाकरन ने पार्टी की तथाकथित सर्वोच्च नेता शशिकला से बेंगलुरू जेल में मुलाकात की है। शशिकला से पिछले कुछ दिनों के भीतर जेल में दिनाकरन की ये दूसरी मुलाकात की है। दोनों की जेल में हो रही मुलाकातों को तमिलनाडु की राजनीति में सिक्का जमाने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में शशिकला को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जयललिता की तरह पार्टी संभालने की कोशिश कर रही हैं।
चुनाव आयोग ने AIADMK नेताओं पर दर्ज कराई FIR, दिनाकरन के साथ CM पलानीसामी भी घिरे
आल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम पार्टी और उसकी सरकार क्या जेल के अंदर से संचालित होगी? जैसे जेल में रहते हुए जयललिता करती थी? क्या शशिकला पूरी तरह से जयललिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं? हालांकि शशिकला के लिए ये बेहद मुश्किल काम लगता है, क्योंकि जयललिता समूचे एआईएडीएमके की सर्वमान्य नेता थी, जबकि शशिकला की उनके 'अपने' ही नहीं सुनते। हालांकि वो लगातार अपनी कीशिशें जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में उनके भतीजे और पार्टी के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी टीटीवी दिनाकरण फिर से बेंगलुरू की जेल में उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।
TTV Dinakaran
reached Bengaluru jail to meet AIADMK General Secretary Sasikala pic.twitter.com/XFn3ubwTkg