फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIADMK के पार्टी चिन्ह पर दावेदारी के लिए चुनाव आयोग जाएंगे दिनाकरन

Mon, 25 Sep 2017 03:28 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में एआईएडीएमके में मचा आंतरिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी चिन्ह दो पत्तनी को लेकर उठी लड़ाई चुनाव आयोग तक पहुंचने वाली है। टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि वे 29 सितंबर को पार्टी चिन्ह के लिए चुनाव आयोग जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी चिन्ह पर दावेदारी साबित करने के लिए उन्होंने एक वीडियो का जिक्र भी किया जो पार्टी की नेता वीके शशिकला के पास है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को तब रिकॉर्ड किया गया था जब राज्य की पूर्व सीएम जयललिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को जांच कमेटी को सौंपा जाएगा।
  We will got to Election Commission on September 29 regarding two leaves symbol case: TTV Dhinakaran pic.twitter.com/duyrbV3EGA — ANI (@ANI) September 25, 2017
विज्ञापन

Sasikala has video of #jayalalithaa when admitted in hospital, we will give the video to the probe committee: TTV Dinakaran— ANI (@ANI) September 25, 2017


इससे पहले तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर की ओर से 18 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद दिनाकरन ने तेलंगाना सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बहुमत नहीं था, इसलिए विधायाकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दिनाकरन ग्रुप के 18 विधायकों  मुख्‍यमंत्री ई. पलानीस्‍वामी को हटाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें