फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात में ट्रेन से सफर के दौरान नहीं सताएंगे 'प्रभु' के लोग

Sat, 04 Feb 2017 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के समय रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक बढ़िया तोहफा दे दिया है। ऐसा कई बार होता है कि कोच में टिकट चेकिंग के लिए टीटीई नींद में से जगाकर के टिकट के लिए पूछता है।
विज्ञापन


लेकिन अब रात से ऐसा कुछ भी नहीं होगा। रेलवे ने इसके लिए नया नियम जारी कर दिया है। 

ट्रेन में रात 10 से सुबह 6 तक इन यात्रियों का नहीं होगा टिकट चेक

अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को शिकायत रहती है की अलग-अलग टीटीई उनका कई बार टिकट जांचते हैं। जबकि चार्ट में पहली बार टिकट जांच हो जाने के बाद इसकी कोई जरुरत नहीं होती है।

अब आरक्षित बोगियों (स्लीपर व एसी) में रात 10 बजे से लेकर के सुबह के 6 बजे तक कोई टीटीई सोते हुए यात्रियों को जगाएगा नहीं। केवल उन यात्रियों के टिकट की जांच एक बार होगी जो रात में पड़ने वाले स्टेशनों से चढ़े हैं। 
विज्ञापन

रेलवे ने सभी जोन में भेजा नया आदेश

रेलवे ने इस आदेश को 27 जनवरी को पारित किया था, जिसे देश भर के सभी जोन में भेज दिया है। इसका अनुपालन 3 फरवरी से शुरू हो गया है, इसके आदेश भी सभी टीटीई और अन्य स्टाफ को दे दिए गए हैं। 

2010 से लागू है यह व्यवस्था

रेलवे ने यह व्यवस्था 2010 से लागू कर रखी थी, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा था। अब रेलवे ने इसको दोबारा से सभी जोन में भेजा है और सख्ती से इसका पालन करने के लिए कहा है। इससे यात्रियों की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया जा सकेगा। 
विज्ञापन

विजिलेंस और मेजिस्ट्रेट चेकिंग होगी

हालांकि रेलवे ने साफ किया है कि इस दौरान विजिलेंस और मेजिस्ट्रेट चेकिंग पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी और संदेह के आधार पर ऐसे यात्रियों की चेकिंग जरुर होगी, ताकि बेटकिट और जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले मुसाफिरों को रोका जा सके।

अगर कोई बेटिकट यात्री पहले से किसी की रिजर्व सीट पर सो रहा होगा, तो इसके बारे में टीटीई से शिकायत की जा सकेगी और टीटीई उस व्यक्ति के टिकट और सामान की जांच कर सकेगा।

इसके लिए टीटीई रात में ट्रेन के अंदर चल रहे आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें