फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था : हनुमान का जन्म तिरुमाला पहाड़ी पर हुआ, यह प्रमाणित करने के लिए टीटीडी जारी करेगी किताब

Sun, 11 Apr 2021 05:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तिरुपति।

सार

नेशनल मिशन फॉर मनुस्क्रिप्ट्स के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर वी वेंकटरमना ने कहा कि देवी देवताओं की जन्मस्थलों के बारे में इस तरह की खोज उचित नहीं है
विज्ञापन
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने शनिवार को कहा कि 13 अप्रैल को ‘सुबूत’ आधारित एक किताब जारी की जाएगी जिससे प्रमाणित होगा कि भगवान हनुमान का जन्म तिरुमाला की सात पवित्र पहाड़ियों में से एक पर हुआ था। ये पहाड़ी श्री वेंकटेश्वर स्वामी श्राइन का घर है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि तेलुगू नववर्ष के अवसर पर विद्वानों की एक समिति खगोलीय, युगीन, वैज्ञानिक और पौराणिक प्रमाण वाली किताब जारी करेगी जिससे साबित होगा कि भगवान हनुमान का जन्म तिरुमाला की पहाड़ियों पर ही हुआ था।

हालांकि नेशनल मिशन फॉर मनुस्क्रिप्ट्स के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर वी वेंकटरमना ने कहा कि देवी देवताओं की जन्मस्थलों के बारे में इस तरह की खोज उचित नहीं है जबकि मंदिर के मुख्य पुजारी एवी रमना दीक्षितुलू ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी ने पिछले साल दिसंबर में विद्वानों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित की थी। इस समिति का काम यह अध्ययन करना और सुबूत जुटाना था कि सात पहाड़ियों में से एक अंजनाद्रि पर ही भगवान हनुमान का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें