फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TTD Board: कोलंबो में भी बनने जा रहा मंदिर, टीटीडी बोर्ड ने दी निर्माण की मंजूरी

Tue, 27 Feb 2024 03:58 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति

सार

श्री मयूरपति भद्रकाली अम्मन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुंदर लिंगम ने टीटीडी के अध्यक्ष बी करुणाकर रेड्डी से श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन
बी करुणाकर रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड ने सोमवा को श्रीलंका में एक मंदिर निर्माण सहित कई निर्णय लिए। इसमें  भगवद गीता की सरलीकृत प्रतियों को मुद्रित करने के लिए धन स्वीकृत करना भी शामिल है। साथ ही सामान्य बीमारियों के लिए श्री पद्मावती जनरल अस्पताल में कैशलेस उपचार का विस्तार करने के लिए आरोग्यश्री कार्ड स्वीकार करने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन


बता दें कि श्री मयूरपति भद्रकाली अम्मन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुंदर लिंगम ने टीटीडी के अध्यक्ष बी करुणाकर रेड्डी से श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि कोलंबो के पुट्टलम जिले में इसे बनवाकर तैयार किया जाए, इसके बाद मंदिर बोर्ड ने उन्हें यह मंजूरी दे दी।

कई भाषाओं में छपेगी भगवद गीता
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया, 'सुंदर लिंगम ने श्रीलंका में कोलंबो के पुट्टलम जिले में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण के लिए टीटीडी से अनुरोध किया, जिस पर बोर्ड सहमत हो गया और उनके अनुरोध पर श्रीवारी कल्याणम आयोजित करने का भी निर्णय लिया।' इसी तरह, बोर्ड ने बच्चों में नैतिक मूल्यों को बढ़ाने के लिए तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में सरलीकृत अनुवाद के साथ भगवद गीता की 98 लाख प्रतियां छापने के लिए चार करोड़ रुपये मंजूर किए।
विज्ञापन


श्री पद्मावती जनरल हॉस्पिटल, श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसवीआईएमएस) का एक सहयोगी, सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा प्रक्रियाओं के अलावा बुखार, उल्टी और दस्त जैसी सामान्य बीमारियों के लिए एक मार्च से आरोग्यश्री स्वास्थ्य कार्ड वाले रोगियों को कैशलेस चिकित्सा उपचार प्रदान करेगा।

सोने की परत चढ़े दरवाजों से बदले जाएंगे पुराने गेट
इसके अलावा, बोर्ड ने हर 24 फरवरी को तिरुपति शहर का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है और इस कार्यक्रम को टीटीडी कैलेंडर में भी शामिल किया है।मंदिर के पुजारियों के सुझाव और श्री श्री पेद्दा जियार स्वामी द्वारा दी गई अनुमति के अनुसार, बोर्ड ने खराब हो चुके पुराने दरवाजों को बदला जाएगा।  इसके लिए 1.69 करोड़ रुपये की लागत से श्रीवारी मंदिर के द्वारपाल जया-विजया द्वारा नए सोने की परत चढ़ाए गए दरवाजे को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें